पर्यावरणमध्य प्रदेश

ज्वाला देवी पहाड़ी में दोपहर अचानक भड़की आग, आग की लपटे देख हैरान हुये लोग

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर ! जबलपुर जिले के सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक 2 में स्थिति माँ ज्वाला देवी की पहाड़ी में गुरुवार की दोपहर 2 बजे के दौरान अचानक आग लगने से पहाड़ी में आग की लपटे को देखा, बस स्टेण्ड के साथ साथ स्थानीय लोग हैरान में पड़ गये! तेज हवा एवं आग की ऊंची ऊंची लपटो से ऐसा लग रहा था कि अचानक अगर हवा का रुख बदला तो पहाड़ी पर स्थिति बने मकानों को क्षति पहुँच सकती थीं ! इस घटना को लेकर जब मीडिया ने नगर पालिका को आग लगने की सूचना दी तब तक आग ने विक्रराल रूप लेते हुये चारों तरफ फैल गई थीं! इस आग की लपटो से छोटी छोटी झाड़ियों के साथ साथ जीव जंन्तुओ को क्षति के एक घंटे बाद आग बुझाई गई! प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अप्रैल माह से जून माह तक अधिक गर्मी का वातावरण, अधिक तापमान रहता है साथ ही हवा, आंधी से आग लगने का खतरा अधिक रहता है जिससे जन हानि होने की संभावना रहती है, इसलिए कभी जलती हुई चिंगारी जंगल, झाड़ियों ने नही फेंके।

Related Articles

Back to top button