टोला में हुई लाखों की चोरी से नहीं उठ सका पर्दा, हाथ में हाथ रखे बैठी उमरियापान पुलिस,

संदेही को उठाकर कर ली इतिश्री
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम टोला में हुई लाखों की चोरी मामले में आज दिनांक तक उमरियापान पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंचे सके है। लिहाजा उमरियापान पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठना लाजमी है और क्षेत्र में हो रही रोज चोरी की घटनाएं उमरियापान पुलिस के लिये चुनौती बन गई है। किसी भी चोरी की घटनाओं में पुलिस को सफलता न मिलना कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।
विदित हो कि उमरियापान थाना अंतर्गत 29 अक्टूबर की रात्री में चोरों द्वारा कुररिया परिवार में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है और घर में रखे संपूर्ण जेवर, नगदी, एवं अन्य सामान चोरी कर लिये गये। इस बात की जानकारी फरियादी द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा जैसा हर मामला में किया जाता है वैसा ही इस मामले में किया गया और उपरोक्त लाखों रुपये की चोरी में पुलिस द्वारा पीड़ित के घर पहुंचकर इतिश्री कर ली गई। क्षेत्र में हो रही निरंतर चोरी की वारदातों से यह परलक्षित होता है कि उमरियापान पुलिस द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा है और मामलों की सही तरह से विवेचना नहीं की जा रही है जिस कारण से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। फरियादी द्वारा पुलिस को संदेही के रुप में दो व्यक्तियों का नाम बताया गया था जिसमें पुलिस द्वारा मात्र एक संदेही से पूछताछ की गई और दूसरे संदेही से आज दिनांक तक पूछताछ नहीं की गई है।
जगह-जगह उतर रही कच्ची शराब
उमरियापान थाना अंतर्गत कई जगह ऐसी है जहां पर काफी लंबे समय कच्ची शराब बनाने का काम जोरों से चल रहा है लेकिन दिखावे के लिये ही कभी कभार कार्यवाही होती है। लिहाजा पुलिस द्वारा कार्यवाही न करना यह साबित करता है कि इस काम के लिये पुलिस की मौन स्वीकृति प्रदान की गई है। लिहाजा कच्ची शराब रोकने में उमरियापान पुलिस की विफलता से देर शाम विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो रही है।


