हेल्थ

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एवं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ पखवाड़ा का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला कुष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन व मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील लटियार की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक स्पर्श जन जागरूकता कुष्ठ पखवाड़ा का शुभारंभ विकास खंड सिहोरा अंतर्गत संचालित सिविल अस्पताल सिहोरा में गुरुवार को किया गया। इसके साथ साथ पीएचसी मझगवा, खितौला, कुम्ही सतधारा, गोसलपुर और सभी आयुषमान आरोग्य केंद्रों में किया गया।
इस दौरान NMA महावीर प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा कुष्ठ उन्मूलन अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में बीसीएम वीरेंद्र मेहरा, बीपीएम श्वेता कोस्टा, सुरेंद्र सिंह, के साथ साथ स्थानीय ANM ,आशा कार्यकर्ता और आशा सुपरवाइजर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button