ट्रैक्टर पलटा, महिला की मौत एक गंभीर अन्य घायल
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के जबेरा थाना की सिंग्रामपुर चौकी के गांव सुनकड़ ट्रैक्टर पलटने का भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें दबी एक महिला की जहां उपचार के दौरान मौत हो गई है. वहीं ट्रैक्टर में सवार अन्य लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। जिनका उपचार जबलपुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
सिग्रामपुर चौकी प्रभारी एसआर रिछारिया हादसे की जानकारी देते हुए बताया सुनकढ़ ग्राम से करीब 2 किमी की दूरी पर स्वराज ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचने पर देखा हादसे में ट्रैक्टर मे दबी महिला अजब रानी पति बलमु ठाकुर उम्र 56 वर्ष निवासी सुनकड को तत्काल निजी वाहन से जबलपुर उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में महिला की मौत हो गई। वहीं राजाराम यादव पिता मथुरा प्रसाद यादव उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार स्वास्थ्य अस्पताल जबलपुर में चल रहा है. ट्रैक्टर में शिवपाल यादव के दो बच्चे प्रिंस उम्र 5 वर्ष व कृष्णा उम्र 7 वर्ष को मामूली चोटें आई है। हादसा ट्रैक्टर ऊंची चढ़ाई में रिवर्स होकर पलट गया है, हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रैक्टर के चारों पहिया आसमान में झूल गए थे और घटना स्थल पर ट्रैक्टर में सवार लोगों के दबने से चीख-पुकार मची हुई थी।



