क्राइम

डंपर और कार की भिंडत, एक की मौत, तीन घायल

सहावन टर्निंग सुगर मिल के पास की घटना

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सालीचौका । स्टेट हाईवे नंबर 22 सहावन की टर्निंग के पास नर्मदा शुगर मिल से आगे जा रहे डंपर ने कार को मारी जोरदार टक्कर जिसमें कर सवार चार लोग घायल हैं एक साथी की मौत भी हो गई है। सूचना मिलने पर, दोनों वाहन अभी भी इस पथ पर डले हुए हैं जिसमें से एक व्यक्ति की गंभीर हालत में अस्पताल में मौत बताई जा रही है।
उक्त जगह पर लगातार हादसे हो रहे हैं पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है यहां मुख्य कारण है साइड की जो पट्टी है उसकी जो गहराई है वह अधिक है साथ ही किसानों के द्वारा झाड़ियां को बढ़ाकर हाईवे की तरफ लटकाया जा रहा है। डंपर क्रमांक आरजे 17 जीबी 1826 से हुई कार की टक्कर।
जिस कारण से दूर से आते हुए वाहन को आने वाला वहां दिखाई नहीं देता और क्रॉसिंग के वक्त टक्कर हो जाया करती है।

Related Articles

Back to top button