डिवाइडर पर पौधे लगाना भूली नगर पालिका
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सेवा सप्ताह और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर दर्जनों पौधे लगाए गए और कुछ रखे रखे सूख गए लेकिन शहर में बनाए गए डिवाइडर पर बारिश के 4 माह निकल जाने के बाद भी एक भी पौधा नहीं लगाया गया। यदि पौधे लगा दिए जाते तो शहर का प्रदूषण भी कम होता और खूबसूरती भी बढ़ती।
करीब 4 किलोमीटर के एरिया में शासकीय कॉलेज से लेकर लोहा मील के आखिरी छोर तक फोरलेन मार्ग बनाते हुए बीच में डिवाइडर बनाए गए हैं कुछ इलाके में कनेर के पौधे गर्मियों के मौसम में ही लगा दिए गए थे जिसमें पानी दिया गया और वे अब फूलने लगे हैं । लेकिन 2 किलोमीटर से अधिक के इलाके को बिना पौधों के ही छोड़ दिया गया है। डिवाइडर के बीच में डाली गई मिट्टी में घास उग आने से मवेशी उसकी चराई करते रहते हैं । डिवाइडर की सपीले भी कई जगह से टूट रहीं है लेकिन नगर पालिका ने आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि शहर के स्कूल परिसरों और शहर से बाहर तक बेशुमार विभिन्न प्रकार के छायादार फलदार पौधे लगाए गए लेकिन झाड़ीदार पौधे जो डिवाइडरो के बीच में लगाए जाना थे उनको भूल गई, चाहती तो कनेर की शाखे ही लगवा देती तो बारिश में वह भी पीक जाती और शहर खूबसूरत लगने लगता तथा वायु प्रदूषण में भी कमी आती।
शहर के बुद्धिजीवियों नरेंद्र कुमार जैन एडवोकेट, चांद मियां वकील, आरके जैन एडवोकेट, सईद कमर खान, ओपी त्रिवेदी, पंडित डीपी चौबे, नरेंद्र भार्गव, विनय ठाकुर, किशोरी लाल चौरसिया, विनय खरे,आमोद शर्मा, हेमराज राठौर, एसके तिवारी, आरएन रावत, उमेश गुप्ता, गुफरान अली प्रभु नेमा, नासिर नवाब, शकील खान ठेकेदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुजाहिद अहमद, सोमिल यादव, पवन दुबे आदि ने नपा के जिम्मेदारों से मांग की है कि अभी सर्दियों के मौसम में भी डिवाइडरो में पौधारोपण करा दिया जाए तो गर्मियों से पहले पहले तक वह पनप कर फूल देने लगेंगे।



