मध्य प्रदेश

डेढ़ माह से फूंके ट्रांसफार्मर, गांव पसरा अंधेरा, भीषण गर्मी से लोग बेहाल, बच्चे दीपक की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के हर्रई विद्युत वितरण केंद्र जबेरा विकासखंड के गांव मुडारी में विद्युत ट्रांसफार्मर फुंके हुए डेढ़ माह का समय बीत चुका है बावजूद इसके गांव की तीनों ट्रांसफार्मरों को अभी तक बदला जा रहा है जबकि कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन जिम्मेदारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है ऐसे में पूरे गांव में अंधेरा पसरा है ग्रामीणों का कहना है दो हजार की आबादी वाले ग्राम मुरडारी में 100 एचपी एवं पच्चीस पच्चीस एचपी के तीन ट्रांसफार्मर रखे हुए थे जो कि डेढ़ माह से जले पड़े हैं और बिजली सप्लाई बंद है जहां ग्रामीण अंधेरे में भीषण गर्मी एवं बरसात में रातें गुजार रहे हैं वही बच्चे दीपक की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं सुरेंद्र सिंह लोधी हीरालाल अहिरवार उमराव सिंह राजाराम अहिरवार ने बताया विकास पर्व के दौरान ग्रामीणों के द्वारा जबेरा विधायक धर्मेंद्र से लोधी को ट्रांसफार्मर तत्काल सही करवाने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया था बावजूद इसके अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं जिससे लोगों को भीषण गर्मी में बिन बिजली के रहना पड़ रहा है नरेंद्र सिंह ने बताया जब हर्रई विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थ जेई शिवदयाल अहिरवार से ग्रामीणों बात की तो उनका कहना था जेई विद्युत सबस्टेशन हर्रई में दूसरे राहुल प्रकाश आ गए है ट्रांसफार्मर के लिए उनसे ही बात करनी पड़ेगी इस तरह से पदस्थ जेई ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने की बजाय ग्रामीणों को बहाने बनाकर टहले रहे हैं टाल रहे है जबकि डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली सप्लाई बंद होने की स्थिति में विन बिजली भीषण गर्मी के दौर में ग्रामीणों का दिन का चेन रात रातों की नींदें हराम हो गई है और तो और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है हर्रई विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थ प्रभारी जेई शिवदयाल अहिरवार का कहना है मेरी जगह पर दूसरे जेई आ गए हैं लेकिन अभी तक उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है मैं तो प्रभार में विद्युत वितरण केंद्र का कार्य देख रहा हूं फिर भी ट्रांसफार्मरों की मांग की गई है और आज शाम तक प्रयास करता हूं की मुड़ारी गांव के ट्रांसफार्मर बदल जाएं।

Related Articles

Back to top button