मध्य प्रदेश

डॉक्टरों की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । नगर के प्राइवेट नर्सिंग होम संजीवनी अस्पताल में रुपयों के लालच के चलते डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है, जहां एक मासूम बच्चे की दुनिया में आने से पहले ही मौत हो गई। परिजनों को विश्वास में लेकर गुमराह किया गया और डिलीवरी करने के लिए हजारों रुपए लेने के बाद भी मासूम को दुनिया में आने से पहले ही मौत का दरवाजा दिखा दिया।
जानकारी के अनुसार बरेली नगर के संजीवनी हॉस्पिटल का मामला, जबरदस्ती की गई महिला की डिलीवरी, नवजात बच्चे की मौत, परिवार जनों को किया गया गुमराह, परिवार का आरोप उचित जांच नही की गई, वंदना सोनी पति राहुल सोनी निवासी किनंगी रोड बरेली, उनकी सास सुखबती सोनी ने लगाए हॉस्पिटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप।
डिलीवरी के दौरान संचालक अजय रघुवंशी के कहने पर डिलीवरी की गई, डॉक्टर ज्योति रघुवंशी, कंचन चौबे ने किया था केस को हैंडल।

Related Articles

Back to top button