मध्य प्रदेशहेल्थ

डॉ. निधि जैन का हुआ दंत शल्य चिकित्सक में चयन

सिलवानी । मध्यप्रदेश राज्य सेवा आयोग द्वारा जारी परिणाम में सिलवानी तहसील की सियरमऊ निवासी डॉ. निधि जैन का दंत शल्य चिकित्सक में चयन हुआ|
स्वर्गीय राजा जैन सियरमऊ वालो की बेटी डॉ. निधि जैन के द्वारा एमपीपीएससी की परीक्षा में मध्यप्रदेश में 18वीं रैंक प्राप्त करते हुए मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है।
डॉ. निधि ने अपने प्रथम प्रयास में ही सफलता का प्राप्त करते हुए अपने परिवार और नगर का नाम रोशन किया ।
मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन होने से उनके परिचित बंधुओ, परिवारजनों एवं सामाजिक लोगो ने शुभकामनाएँ प्रेषित की है। डॉ. निधि जैन अब लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अपनी सेवाएं देंगी।
डॉ. निधि जैन ने हाईस्कूल की परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर भोपाल से उत्तीर्ण की एवं पीपुल्स कालेज से बीडीएस परीक्षा पास कर इंदौर में स्वयं का क्लीनिक खोलकर अपनी स्वास्थ्य सेवाए देते हुए मध्यप्रदेश राज्य सेवा आयोग की परीक्षा की निरंतर तैयारी करती रही। और अब दंत शल्य चिकित्सक में चयन हुआ है।।

Related Articles

Back to top button