मध्य प्रदेश

डॉ मोहन सिह आदर्श डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय विशिष्ठ सेवा अवॉर्ड 2023 से दिल्ली में होंगे सम्मानित

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। माध्यमिक शिक्षक, अजाक्स जिलाध्यक्ष दमोह, लेखक, समाजसेवी, अनु.जाति, जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए श्रेष्ठ सेवाएं देने व कोरोना काल में लॉक डाउन के चलते समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचकर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर बच्चो को उत्कृष्ट शिक्षा देने आदि कार्यों के लिए डॉ मोहनसिंह आदर्श को भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा “डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय विशिष्ठ अवॉर्ड 2023 के लिए चयन किया गया है। डॉ आदर्श अर्थशास्त्र में डॉक्टर ऑफ फिलाशॉपी उपाधि प्राप्त अर्थशास्त्री के साथ एक आदर्श शिक्षक है, अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसपी सुमनाक्षर ने बताया की अकादमी के 39वे राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, राज्यपालगण, नेपाल विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय साहित्य मनीषी द्वारा डॉ मोहन सिंह आदर्श व देश विदेश से चयनित साहित्यकार समाजसेवी कवि शिक्षाविदों को सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश अजाक्स के प्रांताध्यक्ष जेएन कांसोटिया अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, एसएल सूर्यवंशी प्रांतीय महासचिव अजाक्स मध्यप्रदेश, भारतीय दलित साहित्य अकादमी की मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पीसी बैरवा अकादमी प्रांतीय महासचिव रमेशचंद्र चंगेसिया प्रभात (प्रांतीय सचिव अजाक्स), गौतम पाटिल प्रांतीय महासचिव अजाक्स, एमसी अहिरवार प्रांतीय सचिव अजाक्स, अनिल लारिया संभागीय अध्यक्ष अजाक्स सागर, वहीं दूसरी ओर स्थानीय अजाक्स दमोह के पदाधिकारियों वरिष्ठजनों, शिक्षा साहित्य प्रकोष्ठ, अजाक्स महिला प्रकोष्ठ, शिक्षा विभाग के अधिकारियों शिक्षक साथियों आदि अनेक गणमान्य जन ने हर्ष व्यक्त कर डॉ आदर्श को बधाई दी हे।

Related Articles

Back to top button