मध्य प्रदेश

डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बने

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
भोपाल । मध्यप्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद एवं पूर्व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री डॉ रामकृष्ण कुस रिया को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा ।
ज्ञात हो कि निगम मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में यह सबसे पहली नियुक्ति है जो की मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा निवासी डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया जो कि बुंदेलखंड के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं जिन्हें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाकर संदेश दे दिया है कि भाजपा पार्टी में योग्य एवं कद्दावर लोगों की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button