क्राइम

युवक ने जंगल में पेड़ से लटक कर लगाई फांसी

सिलवानी । तहसील सिलवानी के ग्राम डुंगरिया कला में एक 20 वर्षीय युवक गांव से दूर जंगल में पेड़ से लटक फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डुंगरिया कला के जयदीप अहिरवार पिता पप्पू अहिरवार उम्र 20 साल ने अज्ञात कारणों के चलते गांव के शांतिधाम से कुछ दूरी पर जंगल में तेंदू के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मृतक युवक के जेब से उसका मोबाइल फोन मिला जो अभी डिस्चार्ज था जिसको जप्त किया गया है। मोबाइल से ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने को संभावना व्यक्त की जा रही है।

Related Articles

Back to top button