पर्यावरणमध्य प्रदेश

मौसम का मिजाज बिगड़ा, उमस से लोग हलाकान, विद्युत की बेवफाई बर्दास्त के बाहर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इस समय मौसम का मिजाज अच्छे अच्छो के छक्के छुडा रहा है पिछले चार पांच दिनो से गौरझामर मे हुई बेमौसम वारिस ने गर्मी की तेज उमस से राहत तो मिली लेकिन इसके बाद जैसे ही बादल छटे तो सूर्य के प्रखर प्रताप से उठे असहनीय भभूके से लोग तिलमिला उठे कहते है, लगे मे ही लगती है, इस कहावत को लोग चरितार्थ होते भी देख रहे है एक तो तेज गर्मी से लोग वैसे ही हलाकान परेशान है इस बीच मप्र पू क्षे वि वि क लि ने अपनी असलियत दिखा दी गर्मी मे उपभोक्ताओं को जहां निर्वाध बिजली आपूर्ति होना चाहिये विद्युत वितरण कंपनी इसके उलट सेवाये देकर लोगो के सब्र की परीक्षा लेने पर तुला है लोगो का कहना है की इतनी बिजली कटौती तो पिछले छै महिनो के भीतर नही हुई जितनी अब की जा रही है विद्युत वितरण कंपनी की मनमानी भी उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ा रही है विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी यहां की जरूरते, आवश्यकताये हाट बाजार, तीज त्योहार, शासकीय कार्यक्रम आदि पर गौर फरमाये बगैर ही गाहे बगाहे बिजली काटने मे लगा हुआ है यह कटाई छटाई ऐसे समय की जा रही जब लोगो की सांसे तेज व असहनीय गरमी के कारण गले मे अटक रही है पसीने से तर-बतर बेचैन हलाकान लोग कैसे कैसे जतन करके अपना व छोटे छोटे बच्चों के साथ गरमी से परिवार का बचाव कर रहे है यह किसी से छुपा नही है जैसे तैसे उपलब्ध संसाधनो पंखा कूलरो से लोग बमुश्किल काम चला रहे है, विद्युत वितरण कंपनी को यह रास नही आ रहा है दिन मे एक आध बार अघोषित रुप से कुछ मिनटो के लिए यदि बिजली काटी जाये तो यह तो हर कोई बर्दाश्त कर लेगा और यदि यही बिजली बिना बताये ही दिन मे और रात अनेको बार काटी जाये तो यह घोर अन्याय है इससे तो लोगो का गुस्सा फूटना प्रसांगिक है विद्युत वितरण कंपनी लोगो की विधुत आवश्यकताओ को देखते हुए गरमी भर बेनागा बिजली आपूर्ति करे जिससे लोग लाभांवित हो सके और किसी प्रकार के अप्रिय दौर से न गुजरना पडे ,यहा बता दे की पिछले दिनो उपभोक्ताओ ने विधुत अव्यवस्था के चलते आंदोलन तक की धमकी दे डाली थी।

Related Articles

Back to top button