क्राइम
तेजगढ़ पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को किया जप्त
ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह पुलिस अधीक्षक दमोह राकेश कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध कार्यवाही के तहत् पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शिवकुमार सिंह एवं एसडीओपी तेन्दूखेड़ा देवीसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 2 मार्च 23 को थाना प्रभारी तेजगढ़ धर्मेन्द्र उपाध्याय द्वारा अपनी टीम प्रआर रघुराज, आरक्षक चैनसिंह, आरक्षक नन्हेभाई, आरक्षक रामनिवास, आरक्षक राजेश सिंह के द्वारा एक स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर ट्राली जिसमें अवैध रूप से खनिज रेत परिवहन करते पाये जाने पर ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर चालक विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि 4/21 खनिज अधि. 77/177, b130/177 (3) मो.व्ही एक्ट की कार्यवाही की गई।



