हेड कांस्टेबल ने किया महिला के साथ रेप, मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
पखांजूर, छत्तीसगढ़। हर नागरिक न्याय की आशा लेकर पुलिस के पास जाता है लेकिन रक्षक ही अब भक्षक बन बैठे है देश भक्ति जन सेवा का नारा अब कुछ नापाक कर्मचारियों ने दूषित करने का प्रयास किया है जब व्यक्ति किस हद तक गिर सकता है इस बात का अंदाजा इस घटना से आप लगा सकते है कि थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक थाना परिसर में ही रहने वाली एक आरक्षक की पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है। आखिरकार उसकी हैवानियत से तंग आकर महिला ने उसी के थाने में शिकायत कर दी जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर थाना परिसर में ही निवास में रहने वाली एक आरक्षक की पत्नी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पखांजूर थाने में मामला दर्ज कराया है।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन बीते दो सालों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में ही रहता है। यहीं परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था। इस घटना की शिकायत आज आरक्षक की पत्नी ने पुलिस थाना पखांजूर में कर दी, जिसके बाद अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पुलिस ने 376 का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।



