तेज रफ्तार से जा रहा ट्रैक्टर हुआ अनबैलेंस तार फेंसिंग तोड़ कर घुसा खेत में
रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । आजकल नशे की हालत में चला रहे अंधा धुंध वाहनों से रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसा ही मामला रायसेन जिले के उदयपुरा विकासखंड की तहसील देवरी के ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में एक तेज रफ्तार से देवरी से नयाखेड़ा की ओर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली अनबैलेंस होने के कारण एक तार फेंसिंग को तोड़कर ट्रैक्टर ट्राली मूंग के खेत में जाकर बबूल और नीम के पेड़ पर झूल गया रफ्तार इतनी थी कि तार फेंसिंग को तोड़कर बबूल और नीम के वृक्ष में जा लगा जिससे बबूल और नीम का वृक्ष जड़ से उखड़ गया। ज्ञातव्य हो कि नयाखेड़ा नर्मदा घाट से लगातार रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिससे वाहन चालक सामने आने वाले वाहनों को ना ही साइड देते हैं और ना ही राहगीरों को देखते हैं भी नहीं देखते और इतनी तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्राली ले जाते हैं कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं इससे प्रशासन भी मूक बना हुआ है और इन रेत चोरों पर अभी तक लगाम नहीं लगा पाए।



