मध्य प्रदेश

दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक, नगर के प्रसिद्ध मंदिर में गंदगी को लेकर उपाध्यक्ष नें सुनाई सीएमओ खरी खोटी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । नगर परिषद चंदिया में दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक का आयोजित की गई। इस दौरान नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के प्रसिद्ध मन्दिर माँ चंडिका धाम एवं खेरमाता मन्दिर प्रांगण पर गंदगी को लेकर नाराज़ दिखे नगर उपाध्यक्ष अनुपम चतुर्वेदी ने बैठक में सीएमओ के सामने नगर परिषद कर्मचारीयों को खरी खोटी सुनाई कहा कर्मचारी काम करने जाते नहीं हैं । लेकिन आराम ज्यादा करते हैं बार बार मिल रही शिकायत को लेकर नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि अब दोबारा शिकायत आई तो आपको कार्यवाही कर्मचारियों के ऊपर करनी पड़ेगी भक्तों को हो रहे कष्ट को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । तत्काल सफाई अभियान पर विशेष ध्यान दें साथ ही खेर माता मन्दिर के समीप तालाब एवं मढ़लिन परिसर के समीप कथरी नदी घाट पर सफाई की व्यवस्था तत्काल की जानी चाहिए। परिषद में बैठक के दौरान दशहरा समिति अध्यक्ष मनोज मानू द्विवेदी, चंदिया थाना प्रभारी मंजु शर्मा, वरिष्ठ नेता अरविंदप्रसाद चतुर्वेदी, आशुतोष अग्रवाल एडवोकेट, चंद्र प्रकाश द्विवेदी पार्षद, अखिल अग्रवाल, अप्पू, नगर परिषद अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोल, नगर परिषद अधिकारी एवं भरत पुरोहित पत्रकार नीरज मिश्रा, झल्लु तिवारी, अशोक मिश्रा, सुनील गुप्ता, अशोक अग्रवाल, चंदिया विधुत मंडल अधिकारी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति बैठक के दौरान रही।

Related Articles

Back to top button