मध्य प्रदेश

ध्वनि विस्तारक यंत्रों की नई गाइडलाइन को लेकर धर्म गुरुओं की बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज को नियंत्रित करने, अधिक संख्या में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को कम करने, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्णत प्रतिबंध और डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध आदि को लेकर थाना परिसर में धर्म गुरुओं की बैठक एसडीएम सौरभ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई विशेष रूप से एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, तहसीलदार एसआर देशमुख, टीआई संतोष सिंह ठाकुर, सीएमओ कृष्णकांत शर्मा, सीईओ आशीष जोशी उपस्थित थे।
बैठक में दोनों समुदाय के धर्म गुरुओं की उपस्थिति में शासन की नई गाइडलाइन ध्वनी विस्तारक यंत्रों की आवाज को नियंत्रित करने उनकी संख्या को नियंत्रित करने आदि के बारे में एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दी गई सभी ने एक राय में कहा की पूर्व से ही मस्जिद और मंदिर पर लाउडस्पीकर कम संख्या में है और निर्धारित डेसिमल पर ही उनका संचालन किया जा रहा है। आगे भी इस बात का ध्यान रखा जाएगा। लेकिन रात दो-दो बजे तक बजने वाले लाउडस्पीकर पर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंध लगाने पर सभी ने सहमति जताई वहीं डीजे के संचालन पर भी शासन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने पर सभी ने सहमति दी।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने सभी से जल को सहेजने के लिए प्रयास करने प्राचीन जल स्रोत का संधारण करने आदि पर चर्चा करते हुए विचार विमर्श किया।
वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बेजा इस्तेमाल से होने वाली परेशानियों को लेकर लोगों में जन जागरण पैदा करने का आवाहन धर्म गुरुओं से किया गया ताकि स्वयं ही लोग ध्वनी विस्तारक यंत्रों के दुष्परिणामों से जागृत होकर उसके बेजा इस्तेमाल से पीछे हट सकें।
बैठक में दोनों समुदाय के धर्मगुरु मौजूद थे।
फोटो धर्म गुरुओं की बैठक आयोजित

Related Articles

Back to top button