मध्य प्रदेश

दादाधाम में मिला गोहेरा, घर में अकेली महिला, डर के मारे परेशान, गौ रक्षा कमाण्डो ने पकड़ कर किया बाहर

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार को अचानक से घर में गोहेरा आ जाने के कारण अकेली घर में रह रही महिला अधिक डरी व परेशान थी। इस बात की सूचना दोपहर 1:30 बजे के दौरान दादा धाम निवासी व पशु प्रेमी आकाश दीप दुबे द्वारा इसकी सूचना गौरक्षा कमाण्डो अमिता श्रीवास को दी गईं। साथ ही बताया गया कि उस घर में एक महिला अकेले रहती है। इस बात की सूचना पर तत्कालीन गौ रक्षा कमाण्डो एवं गौसुरक्षा सेवक दादा धाम में पहुच कर उसे पकड़ा और घर से बाहर निकाला। इस बात की जानकारी मीडिया द्वारा जब गौरक्षा कमाण्डो अमिता श्रीवास से ली गई तो उन्होनें बताया कि शनिवार को दोपहर को मॉनिटर लिजर्ड गोहेरा घर में है। और इस कारण से महिला बहुत ही डरी हुई है। सूचना लगते ही तत्कालीन पशु प्रेमी गुलशन छाबरिया, गुंजन दुबे की मदद से मॉनिटर लिजर्ड को सुरक्षित पड़कर वन विभाग को सुपुर्द किया गया।
इस संबंध में समाज विकास संगठन युवा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, एवं गौ रक्षा कमांडो फोर्स जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास का कहना है कि मॉनिटर लिजर्ड किसी भी प्रकार से जहरीला नहीं होता है । साथी ही बारिस के समय में जीव जन्तुओं का विचलन अधिक रहता हैं। जिससे कही भी देखा जा सकता हैं अत: कृपया कर इन्हें मारे नहीं। और यदि आप सभी के आसपास इस तरह के सरीसृप या वन्य जीव जन्तु दिखाई दे तो उन्हें मारे नहीं हम सभी से संपर्क करें । हम उन्हें पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ देंगे।

Related Articles

Back to top button