मध्य प्रदेशराजनीति

दिल्ली मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ सामूहिक उपवास

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल । भोपाल मे अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को प्रदेश की राजधानी में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं प्रदेश के अन्य कार्यकर्त्ताओं ने सामूहिक उपवास किया!
दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।
आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता, दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ सामूहिक उपवास रखा गया!
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार विपक्ष पर हमला कर खत्म करने में लगी है। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, और विजय नायर को केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने फर्जी शराब नीति में गिफ्तार कर चुकी है।
केन्द्र की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार को इंडिया गठबंधन के बनते ही अपनी हार नजर आ रही हैं।
दिल्ली का फर्जी शराब नीति घोटाले में ईडी और सी बी आई 15 महीनों के बाद आज तक एक ढेले भर का कोई एक सबूत नहीं दे पाई । वहीं सुप्रीम कोर्ट के लगातार सबूत मांगने पर भी न तो कोई सबूत दे पाई।
यह केस एक दम निराधार है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी की स्वछ ईमानदार छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। देखा जाये तो नरेंद्र मोदी केजरीवाल से डरते है इसलिए लगातार केजरीवाल सरकार पर हमले किए जा रहे है।
कार्यक्रम के अंत मे अपनी वाणी को विराम देते हुये जय हिंद के नारे के साथ कार्यक्रम को विराम दिया ।

Related Articles

Back to top button