दीक्षा राय ने कॉन्स्टेबल परीक्षा में एमपी में 33 वा स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया
सिलवानी। सिलवानी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में छात्र छात्राओ का मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में नियुक्ति हुई है। ग्राम जमुनिया की कुमारी दीक्षा राय ने मध्यप्रदेश कॉन्स्टेबल में किया 33 वा स्थान प्राप्त किया है।
सिलवानी तहसील के कई छात्र छात्राओ का मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल में चयन हुआ है। व्यापम के द्वारा आयोजित परीक्षा पुलिस कांस्टेबल रिक्रूमेंट टेस्ट 2020 में उत्तीर्ण कर मेहनत से नियुक्त हुए है।
ग्राम जमुनिया की कुमारी दीक्षा राय मध्यम परिवार से हैं। दीक्षा राय के पिता विशाल राय होमगार्ड सैनिक है और एसडीएम कार्यालय में पदस्थ है, वही इनके भाई जैसीनगर थाने पदस्थ है। जिनकी प्रेरणा से शासकीय स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की। दीक्षा ने बताया कि जब वह छोटी थी तब माँ कहती थी बेटा इतनी पढ़ाई करनी है कि पुलिस में जा के देश एवं प्रदेश की सेवा करना है । और यह सपना आज पूर्ण हो हो गया। उसने बताया कि हमारे परिवार एव माता पिता की मेहनत एवं भाई की प्रेरणा के कारण ही हम इस मुकाम तक पहुंची है। जिन्होंने हमे कभी किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी।



