पर्यावरणमध्य प्रदेश

दुर्गा सप्तमी, गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष में छोटी मढ़िया के पीछे हुआ पौधारोपण

हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत हुआ पौधों का रोपण
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
रविवार 2 अक्टूबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मां की आराधना का महापर्व सप्तमी तिथि के अवसर पर एवं गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एवं हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत सिलौडी स्थित छोटी मढ़िया के पीछे प्रांगण में भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय की उपस्थिति में फलदार पौधों का पौधरोपण किया गया। पौधरोपण में भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय, राहुल चक्रवर्ती, धीरज जैन, जित्तू जैन, सीताराम पाल, विनोद नामदेव, बालकृष्ण चक्रवर्ती, छोटू चक्रवर्ती, अतुल आदि जन की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button