मध्य प्रदेशहेल्थ

देवरी में 14 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर देवरी में 14 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा जिसकी स्वीकृति कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु lराम चौधरी के प्रस्ताव के बाद दी गई। नगर परिषद चुनाव के दौरान जब स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी एवं विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत तथा पूर्व विधायक रामकिशन पटेल का दौरा नगर में रहा था तब हर वार्ड से लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांग की थी, पत्रकारों ने भी नगर परिषद के चुनाव के दौरान मंच पर स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी एवं ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सवाल किया था तब स्वास्थ्य मंत्री चौधरी ने वायदा किया था कि अगर नगर परिषद भाजपा की सरकार बनती है तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात नगर देवरी को दी जाएगी। ज्ञात हो कि नगर देवरी के आसपास लगभग 60 से 70 गांवों के बीच एक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र के लोग इलाज करवाने आते हैं इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं ना होने के कारण मरीजों को नरसिंहपुर या रायसेन रिफर किया जाता है कभी-कभी डिलेवरी वाली महिलाओं को जब रिफर किया जाता है तब उनकी दशा दयनीय होती है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खबर सुनते ही नगर परिषद के अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि यशपाल सिंह राजपूत एवं साथी रायसेन स्वास्थ्य मंत्री के निवास पर पहुंचकर उनको गुलदस्ता भेंट किया वही आज प्रदेश प्रवक्ता ब्रजगोपाल लोया, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, यशपाल सिंह राजपूत, ऋषभ जैन, नीरज श्रीवास्तव, राघवेंद्र शर्मा, जगदीश चौरसिया, अवधेश गुप्ता, विपिन चौरसिया, नासिर खान, अवधेश कुमार, सूर्य प्रताप सिंह राजपूत देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जगह का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button