देशी शराब दुकान धार्मिक स्थल, स्कूल एवं आबादी क्षेत्र से हटाने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
बडी़ संख्या मे मुस्लिम, प्रभावित वार्ड के नागरिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुये
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह हिण्डोरिया । मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थान ईदगाह मस्जिद, हजरत बाबा मेहबूब शाह के मजार, अनुसूचित जाति वर्ग बाहुल्य वार्ड 9-10, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय सी. बेसिक शाला स्कूली मार्ग एवं घनी आबादी के बीचों बीच संचालित देशी शराब की दुकान को तत्काल हटाकर बसाहट से बाहर ले जाने को लेकर दिनांक 24 मार्च शुक्रवार को स्थानीय बस स्टेण्ड पर कलेक्टर एस. कृष्ण. चैतन्य के नाम नायब तहसीलदार विकास जैन को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर हिण्डोरिया थाना टीआई संधीर चौधरी बल सहित उपस्थिति रहे। मुस्लिम समाज, प्रभावित वार्ड वासियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार विकास जैन ने कहा कि ज्ञापन पर शीध्र कार्यवाही कर शराब दुकान को धार्मिक स्थानों, स्कूलों, अनुसूचित जाति वार्डो, एवं घनी आबादी से दूर अन्यंत्र स्थापित करने की दिशा में आला अधिकारियों से परामर्श एवं निर्देश प्राप्त कर शीध्र उचित कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बंध में एकता परिषद के पूर्व प्रदेश समन्वयक सुजात, जामा मस्जिद सदर शेख रफीक, उर्स कमेटी सदर शेख असीम ने बताया कि उपरोक्त विवाद ग्रस्त क्षेत्र में स्थापित देशी शराब की दुकान को हटाने के लिए पूर्व में भी कलेक्टर दमोह के पास नगर वासियों द्वारा ज्ञापन देकर कार्यवाही मांग की गई है। किंतु समस्या प्रशासनिक उपेक्षा के चलते आज भी जस की तस बनी हुई है । सुधांशु चौबे, एमएम राही, पार्षद धर्मैन्द्र चमन, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मन पटेल, हबीब राजा चौहान ने शासन प्रशासन से ज्ञापन पर इस बार अति गंभीरता पूर्वक ध्यानाकर्षित कर कार्यवाही की मांग की है।
पार्षद प्रतिनिधि शानु आलराउण्डर, शहजाद कुरैशी, रमेश कुमार, भूपेन्द्र बौध्द, प्रेवेन्द्र चन्द्रा कर, बसपा नगराध्यक्ष राजाराम ने उक्त विवाद ग्रस्त शराब दुकान को तत्काल बस्ती के बाहर ले जाने की दिशा मे कलेक्टर से अति संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने अपेक्षा की है. इस मौके पर शामिल कुरैशी, रहीस खान, रहीम मुकददम, राकेश वर्मा, डाॅ. इकबाल खान, आरआई. आशाराम पटेल, पटवारी संदीप यादव, कलीम भोपाली, सहीद गुडडू, मुबारिक खान राजा, दीपक खटीक. युनुस खान, गुंडे सेठ, फरहद भाई, होशियार चकृवर्ती, अफजल शाह, प्रकाश खटीक, शफीक खान, मु. अकरम, ईसा मियां, मंजीत राज , मु. सामी, जीशान बादशाह सहित बडी़ संख्या मे नगरवासी उपस्थित रहे।



