क्राइममध्य प्रदेश

खमरिया घटना के आरोपियों पर वनविभाग ने भी कार्यवाही

3 फर्नीचर दुकानों से अवैध रूप से सागौन चिरान एवं बना फर्नीचर जॉच हेतु लिया गया अभिरक्षा में
सिलवानी । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के गोली चलाने की घटना को असाधारण बताते हुये खमरिया घटना को अंजाम देने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। वन विभाग ने भी आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके फर्नीचर की दुकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में इमारती सागौन और सागौन से बना फर्नीचर अपनी अभिरक्षा में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।
वन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर वन संरक्षक पदेन वनमण्डल अधिकारी सामान्य रायसेन अजय पाण्डेय, उपवन मण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी पी.के. रजक एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम खमरिया में 3 फर्नीचर दुकानों की जॉच की गई, जिसमें लगभग 10 घ.मी सागौन चिरान एवं बना फर्नीचर वन विभाग सिलवानी के द्वारा अपनी अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में फर्नीचर निर्माताअेां के द्वारा डिपों गैरतपुर से क्रय की गई वनोपज की टीपी एवं स्टाक पंजी से मिलान किया जा रहा है। जॉच उपरांत संबंधित फर्नीचर निर्माताओं के विरूद्व बैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
उक्त कार्यवाही में रविन्द्र पाटीदार वन परिक्षेत्राधिकारी पशिचम सिलवानी, आदर्श मिश्रा वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व सिलवानी, रोहित पटेल वन परिक्षेत्राधिकारी जैथारी, परिक्षेत्र सहायक गुलाब प्रसाद अर्मा, श्याम रघुवंशी वनरक्षक, पुष्पेन्द्र शर्मा वनरक्षक आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button