मध्य प्रदेश

देश की आजादी की 75 वीं सालगिरह हर्षोल्लास से मनाई जिले के प्रभारी व सहकारिता मंत्री ने ध्वजारोहण किय्या


परेड की सलामी स्कूली छात्र- छात्राओं ने स्कूल गाइड स्काउट कमांडरों ने शानदार मार्चपास्ट करके सलामी दी । स्कूली बच्चों ने राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की अलख जगाई, उत्कृष्ट कार्यों को लेकर शासकीय अधिकारी कर्मचारियों समाजसेवी और खिलाड़ियों को प्रभारी मंत्री ने किया पुरस्कृत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सोमवार को सुबह राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं सालगिरह पूरे जोश और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम होमगार्ड ग्राउंड खरगाव ली में आयोजित किया गया ।जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी व सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर आकर्षक परेड की सलामी ली ।वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के  प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया ।पुलिस अधिकारी पुलिस जवानों होमगार्ड जिला पुलिस बल विशेष पुलिस बल स्कूल गाइड एनसीसी स्काउट के छात्रों ने आकर्षण मार्च पास्ट किया ।प्रभारी मंत्री भदौरिया ने कबूतरों को खुले आकाश में मुक्त कर शांति का संदेश दिया ।इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकास कुमार शाहवाल जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ,अपर कलेक्टर के एके रिछारिया एसडीएम एलके खरे तहसीलदार अजय सिंह पटेल पीआरओ अनुभा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत उर्फ बबलू मीण, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सविता जमुना सेन सहित अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉक्टर भदोरिया ने देश की आजादी में एवं भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को शाल श्रीफल भेंट करके फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया स्कूटी छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी । वहीं दर्शकों का मनमोह लिया।खरगावली के होमगार्ड परेड ग्राउंड पर स्कूली छात्र छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में देशभक्ति से सराबोर विवेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच  बच्चों ने उत्साहित होकर मनमोहक प्रस्तुत । वहीं होमगार्ड के जवानों जिला पुलिस बल एसएएफ वन विभाग के वनरक्षक , एनसीसी गाइड स्काउट मार्च पास्ट में से लेकर प्रभारी मंत्री को सलामी दी ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर भदौरिया द्वारा परेड के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया । साथ ही हर्ष फायर कर पुलिस जवानों ने राष्ट्रपति के जयकारे लगाए।

उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित….
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डा.भदौरिया द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्यों और सामाजिक सरोकार कराने वालों, खिलाड़ियों के बेस्ट प्रदर्शन पर उन्हें सील प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पीआरओ रायसेन सुश्री अनुभा सिंह, कलेक्ट्रेट अधीक्षक मंशाराम खत्री, जिला विपणन अधिकारी नीरज भार्गव, कॉपरेटिव- बैंक के सीईओ एनयू सिद्दीकी एसडीएम संघमित्रा डी आर पुष्पेंद्र सिंह उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग मनोज बाथम,फूड इंस्पेक्टर रायसेन संदीप भार्गव सहित कई अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित।
     इस गरिमामय रंगारंग समारोह में बीजेपी अध्यक्ष डॉ जेपी किरार, नरेंद्र सिह, भाजपा नेता धीरेंद्र मंजू सिंह कुशवाह, राकेश तोमर, चन्द्रकृष्ण रघुवंशी, चंद्रशेखर शर्मा एडवोकेट कन्हैया सूरम, गिरजेश कुशवाहा एडवोकेट, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जीतू शर्मा, मनोज दुबे मोनू, भीम सिंह बघेल, नपा उपाध्यक्ष मीना दीपेंद्र सिंह कुशवाह, पार्षद नेहा आदित चावला देवेंद्र यादव विकास लोहट, भगवानदास लोहट एडवोकेट, अलीम पार्टस कुद्दूस खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button