दो आरोपियों को एक पिस्टल एक जिंदा कारतूस एक लोहे का धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

उमरियापान पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l थाना क्षेत्र उमरियापान के अंतर्गत पुरानी अंग्रेजी शराब के सामने झंडा चौक उमरियापान में दो व्यक्ति खड़े हैं जो एक व्यक्ति अपने कमर में बाएं तरफ कट्टा खोसे हैं तथा दूसरा व्यक्ति बाएं तरफ चाकू खोसे हैं, उपस्थित लोगों के द्वारा बताया गया कि किसी घटना को घटित करने के उद्देश्य से खड़े हैं। तत्काल पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी व अजय सिह, योगेश पटैल, रोहित झारिया कार्यवाही हेतु तत्काल रवाना होकर झंडा चौक पुरानी अंग्रेजी शराब दुकान के पास पहुंचे, तो वहीं खड़े दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए जिन्हें पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पूछने पर अस्सू उर्फ आशीष विश्वकर्मा पिता हरेराम उम्र 24 वर्ष व संदीप पटैल पिता नंद कुमार पटैल बताया। अस्सू उर्फ आशीष विश्वकर्मा पिता हरेराम उम्र 24 वर्ष की तलाशी लेने पर कमर में बाएं तरफ पिस्टल खोसे मिला जिससे पिस्टल व एक जिंदा कारतूस रखने के संबंध में कागजात पूछे तो कोई कागजात होना नहीं बताएं तथा संदीप पटैल पिता नंद कुमार पटैल उम्र 31 वर्ष कमर के बाएं तरफ एक लोहे का धारदार चाकू खोसे मिला, जिससे चाकू रखने के संबंध में कागजात पूछे तो कोई कागजात होना नहीं बताएं। अस्सू उर्फ आशीष विश्वकर्मा पिता हरेराम उम्र 24 वर्ष व संदीप पटैल पिता नंद कुमार पटैल उम्र 31 वर्ष दोनों का निवास गुरैया मोहल्ला वार्ड नंबर 10 रेस्ट हाउस के सामने सिहोरा जिला जबलपुर का कृत्य अपराध धारा 25,27 आमर्स एक्ट का पाए जाने थाना उमरियापान में अप. क्र. 51/23 कायम कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप. नि. अनिल काकडे, सहायक उपनिरीक्षक केवल उईके. आर. क्र. 503 अजय सिह, आर. क्र. 645 योगेश पटैल, आर. चालक 231 रोहित झारिया की रही विशेष भूमिका।



