विकास यात्रा में ग्रामीणों का रहा जनसैलाव, गांव गांव निकली यात्रा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों में निकाली जा रही विकास यात्रा। इसी कड़ी में बड़वारा विधानसभा में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा निकाली जानी है। ग्राम पंचायत टोला, घुघरा, घुघरी पचपेढी में आज विकास यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों के द्वारा जनप्रतिनिधियों से अपनी समस्याएं भी बताई गई जनप्रतिनिधियों के द्वारा समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। पूर्व मंत्री मोती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष पति संतोष दुबे, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी सिंह, राजा चौरसिया सुधा सिंह, सरपंच शिवचरण पटैल, उपसरपंच विवेक (रिंकू) मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, संदीप सोनी, जयप्रकाश चौरसिया भाजपा महामंत्री आशीष चौरसिया, सचिव अनिल दीक्षित, पूर्व सरपंच शैलेंद्र झारिया, पंच रिंकी मेहरा, मनीषा बर्मन, रेखा बाई मेहरा, गुड्डू झारिया आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शिवानी विश्वकर्मा एवं आश कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।



