दो बाइको में आमने सामने भिड़ंत, 108 से पहुंचाया हॉस्पिटल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ वाली झील (तेजगढ़ केवलारी के बीच दो बाइको में आमने सामने भिड़ंत, 108 की सहायता से पहुंचे तेजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। जहाँ पर नर्सों द्वारा घायलों को मलहम पट्टी कर जिला अस्पताल रिफर किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि परमानेंट एमबीबीएस डॉक्टर पदस्थ होने के बावजूद भी हफ्ते में दो बार आती हैं और थोड़ी सी चोटे लगने पर भी दमोह रेफर किया जाता है।
घायलों के नाम सचिन पिता भागवत सिंह गौंड़, 20 बर्ष निवासी पिपरिया जुगराज, दिव्यांशी हल्लू गौंड़, 5 वर्ष पिपरिया जुगराज, पवनसिंह पिता सूरत गुण 55 वर्ष पिपरिया आशीष पिता बड्डे अहीरवाल, मोहरा उम्र 19 जिसमे जिसमे दिव्यांशी की हालत गंभीर है। ग्रामीणों का आरोप है कि एमबीबीएस डॉ पदस्थ होने के बाद भी यहाँ नही रुकते।जिससे लोगो को 35 किलोमीटर दूर दमोह भटकना पड़ता है



