क्राइममध्य प्रदेश
दो बाइक सवारों से 50 लाख रुपये ज़ब्त
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जाँच के दौरान आए पकड़ में
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 119 क्रमांक नरसिंहपुर के अंतर्गत एनएच 44 राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम रोंसरा के समीप थाना स्टेशनगंज की टीम ने बुधवार को दो बाईकों को रोककर उनकी जांच की। जांच के दौरान पहली बाईक में सवार अरविंद पिता स्व. हरिशंकर विश्वे उम्र 54 वर्ष निवासी महादेव वार्ड करेली जिला नरसिंहपुर से नगद तीस लाख रुपये जप्त किये गये है एवं दूसरी बाइक में सवार रीतेश ठाकुर पिता स्व. देवेंद्र सिंह ठाकुर निवासी महेंद्र वार्ड करेली जिला नरसिंहपुर से नगद बीस लाख रूपये जप्त किये गए हैं। कुल नगद राशि पचास लाख रुपये थाना स्टेशनगंज टीम द्वारा एफएसटी-02 टीम को पंचनामा तैयार कर सुपुर्द की गई है।



