कृषिमध्य प्रदेश

धान खरीदी में गड़बड़ी के चलते किसानों ने सौपा एसडीएम को ज्ञापन

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। समर्थन मूल्य पर किसानों से की जा रही धान की उपज की खरीदी में गड़बड़ी के चलते किसानों ने पाटन एसडीएम मों शाहिद खान को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि किसानों की धान की तुलाई हुए एक माह से भी अधिक का समय हो गया है। शासन के द्वारा अभी तक धान का भुगतान किसानों का नही किया गया, शासन के निर्देश पर जो भौतिक सत्यापन सेटेलाइट के माध्यम से किया जा रहा है। उसमें खामियों के चलते किसान लगातार अपनी शिकायत दर्ज करा रहे है। धान का सत्यापन भौतिक रूप से किया जाए किसानों का कहना है कि यदि शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं का निराकरण जल्द नही करता है तो मजबूरन उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा इसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button