मध्य प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व, जगह जगह हुआ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव के मंदिरों में भगवान का श्रृंगार किया गया। इस मौके पर श्रीकृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जन्माष्ठमी पर उमरियापान में जगह जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ढीमरखेड़ा के दुर्गा मंदिर, ब्लॉक मोहल्ला, आदिवासी मोहल्ला सहित रामपुर, झिंन्ना पिपरिया में मटकी फोड़ी गई। वहीं उमरियापान के झंडा चौक, बस स्टैंड, कटरा बाजार, नई बस्ती, अँधेलीबाग, कुदवारी मोहल्ला, बड़ी माई मंदिर, ब्यौहार मोहल्ला, मुड़िया पुरवा, मचखण्ड़ा मोहल्ला सहित जगह जगह बच्चों और युवाओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर लाठी और डंडे के सहारे दूध दही से भरी मटकी फोड़ी। मटकी फोड़ने वाले को कान्हा बनाकर रंग गुलाल और फूलों से सजाया गया । नंद के आंनद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारें लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर ढ़ोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया । जहा युवा और बच्चे जुलूस में जमकर नाचते रहे। इसके राधा कृष्ण मंदिर न्यू बस स्टैंड उमरियापान में रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में नंद के आंनद भयो जय कन्हैया लाल की गूँज से पूरा मंदिर परिसर श्री कृष्ण मय हो गया । भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया ।

Related Articles

Back to top button