मध्य प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया श्री चित्रगुप्त जन्मोत्सव

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा श्री चित्रगुप्त मानस मंदिर पर चित्रगुप्त जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समाज द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें समाज के सभी युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कायस्थ समुदाय का मानना ​​है कि वे चित्रगुप्त के वंशज हैं और चित्रगुप्त पूजा के दिन विशेष पूजा और अनुष्ठान करते हैं।श्री चित्रगुप्त का जन्म ब्रह्मा जी के शरीर से हुआ था। उन्हें हमेशा कलम और स्याही लिए हुए चित्रित किया गया है। ब्रह्मा की काया से उत्पन्न होने के कारण वे कायस्थ कहलाए और पृथ्वीलोक में चित्रगुप्त कहलाए। वह लोगों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते है ।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा श्री चित्रगुप्त जी की विधिपूर्वक एवं पंडितों के द्वारा पूजन अर्चना की गई उसके पश्चात समाज द्वारा श्री चित्रगुप्त एवं सरस्वती जी के चित्र पर समाज के वरिष्ठ रामगोपाल श्रीवास्तव हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय सोलंकी एवं सिलवानी से आए हुए सदस्य रामगोपाल श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। कायस्थ महासभा के अध्यक्ष गिरीश सक्सेना एवं उनके कार्यकरिणी सदशस्यों द्वारा समाज के सभी वरिष्ठ एवं बुजुर्गों का फूल माला एवं कलम देकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात कायस्थ महासभा द्वारा समाज के सभी बच्चों जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए उन सभी छात्र छात्राओं का शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
वहीं समाज की महिला मंडल अध्यक्ष अमिता श्रीवास्तव एवं सहयोगी सदस्य ने आई हुई महिलाओं का फूल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम मे समाज एवं अन्य समाज के सभी गणमान्य नागरिक नगर के सभी सम्माननीय वरिष्ठ जन, मातृ शक्ति सनातन समाज के सभी समाज अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का आभार समाज अध्यक्ष गिरीश सक्सेना द्वारा किया गया, इसके पश्चत् सभी को भोजन प्रसादी के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Related Articles

Back to top button