तपोभूमि गंगाझिरिया धाम कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण शुरू

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा ग्राम गूढ़ा जरुआ में वैशाख मास शुक्ल पक्ष में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा आयोजन की बैठकी को लेकर तपोभूमि गंगाझिरिया धाम शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिला श्रद्धालुओं सिर पर कलश रखकर चल रही थी।
इस अवसर पर कथा वाचक पंडित मुकेश मिश्रा मंयक अजब धाम ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एव दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी श्रीमद्भागवत कथा होती है। इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है। जब हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक आध्यात्मिक विकास होता है मुख्य यजमान तुलसाबाई ग्रामवासी क्षेत्र वासियों यजमानों ने कथा श्रवण करने अपील की है।

