मध्य प्रदेश

धूमधाम से मनाया बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव, मां भगवती माता मंदिर में हुई महाआरती

जोरदार आतिशबाजी बाबा की भक्तों ने । इस धार्मिक आयोजन में बाबा खाटू श्याम के भक्तों ने बड़ी संख्या लिया बड़ी संख्या में लिया हिस्सा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
हारे का एक ही सहारा बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मां भगवती माता मंदिर सांची रोड रायसेन में असीम उत्साह और श्रद्धाभक्ति के माहौल में बड़े ही धूमधाम मनाया गया। जिसमें बाबा की भक्तों ने भाग लिया । इस पावन अवसर पर दिव्य शक्ति आराधना जागरण ग्रुप रायसेन द्वारा संगीतमयी भजन संध्या का आयोजन किया गया ।साथ ही महा आरती की गई हारे का एक ही सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा, शिव पार्वती वीर बजरंगबली और विष्णु लक्ष्मी जी की एक से एक बढ़कर भजनों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। संगीतमय महा आरती हुई बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों ने खुशियां मनाई झूमे नाचे और जोरदार आतिशबाजी भी की गई । माता मन्दिर के पुजारी राजेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।यह आयोजन बाबा खाटू श्याम रायसेन द्वारा कराया गया था।बाद में बाद में महाप्रसादी श्रद्धालुओं को बांटा गया खीर का प्रसाद।आयोजन समिति के अमित यादव, रवि मुकेश गुरनानी, रवि खत्री पार्षद रवि यादव ज्ञान यादव की भूमिका सराहनीय रही। वहीं दिव्य शक्ति आराधना जागरण ग्रुप रायसेन के फेमस भजन गायक ब्रजेश पाराशर, धीरज बाथम, पीयूष मालवीय, चेतन मालवीय, जितेंद्र लोधी, विशाल जोशी ने जोरदार भजनों की प्रस्तुति दी।

Related Articles

Back to top button