गढ़ी पंचायत ने नहीं कराई साफ-सफाई तो हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष ने की नालिया साफ
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। गैरतगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गढ़ी में साफ सफाई की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हिंदू धर्म के हाल ही में नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है जिससे पहले ग्राम पंचायत द्वारा नगर की नालियों की साफ सफाई की जाती थी जिससे कि मातारानी के भक्तों को आने जाने में दिक्कत परेशानी ना हो। इस बार भी शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है और ग्राम पंचायत गढ़ी द्वारा अनदेखी की जा रही है ग्राम पंचायत गढ़ी के हिंदु उत्सव समिति द्वारा पंचायत को पहले ही सूचना दे दी गई थी कि नवरात्रि के पहले मेन रोड की नालियों की साफ सफाई की जाए लेकिन इसको ग्राम पंचायत गढ़ी ने अनसुना कर दिया और ना तो नालियों की साफ सफाई हुई न तो रोड की साफ सफाई तो नवरात्रि प्रारंभ से पहले गढ़ी हिंदुत्व उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया एवं सभी सदस्यों ने मिलकर खुद नालियों की सफाई की इस यह साबित होता है कि ग्राम पंचायत गढ़ी शासन द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिससे की साफ सफाई नहीं की जा रही है। इस कारण मातारानी के भक्तों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। ग्राम पंचायत में शासन द्वारा दी गई कचड़ा वाहन भी रखा है शोपीस बनकर जो कि संचालित नहीं किया जा रहा है । जिससे ग्राम गढ़ी के लोगों को कई परेशानियां आ रही हैं।



