मध्य प्रदेश

नई शराब नीति घोषित होनी चाहिए , जो जनहित एवं महिलाओं के हित मे हो : उमा भारती

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती का कुंडाली हुआ आगमन किया आम सभा को संबोधित
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । मंगलवार को मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती का तहसील सिलवानी के ग्राम कुंडाली आगमन हुआ, जहां उन्होंने विशाल आम सभा को संबोधित किया । सर्व प्रथम ग्राम कुंडाली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर आयोजित जन सभा में सम्मिलित हुई जहां कुंडाली के मंडल द्वारा सुश्री उमा भारती जी को फूल माला एवं शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने शराब बंदी को लेकर कहा सरकार को आगामी 15 जनवरी तक बही शराब नीति घोषित होनी चाहिए जो जनहित में हो महिलाओं के हित मे हो नौजवानों का भविष्य बर्बाद न कर दे ऐसी एक नीति घोषित हो । क्योंकि सरकार शराब परोस रही है इसलिए शराब को सरकार को ही बंद करना चाहिए जिससे मध्यप्रदेश एक मॉडल राज्य बन
सके।
इस अवसर पर सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने सभा को सम्बोधित किया तथा स्थानीय जनों से भेंट की एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराया । इस दौरान कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य माधोसिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य लोकेश मिश्रा, बेगमगंज नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा, हरि सिंह वर्मा, शिवपाल सिंह राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष बाबू पटेल, कल्याण सिंहलोधी, लक्ष्मण लोधी, नरेंद्र सिंह लोधी, हरि सिंह लोधी, तेज सिंह लोधी, राम कुमार पटेल, हरनाम पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, आशीष सोनी, बलराम लोधी (भीमपुर), गोपाल सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button