नगर की बेटी ने अपनी मेहनत व लगन से पाई सफलता

शैवी के सिहोरा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के सिहोरा ब्रम्मणपुरा निवासी शैलेन्द दुबे की पुत्री शैवी दुबे का जेल सुप्रिडेंट पद पर चयनित होने से सिहोरा नगर मे हर्ष व्याप्त है । रविवार को शैवी के नगर आगमन पर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति व ब्राह्मण समाज के द्वारा नगर की बेटी को शाल गुलदस्ता सहित फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही शिव मन्दिर बाबाताल प्रांगण में बैन्ड बाजे व आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।
आप सभी को अवगत कराते हुए बताना चाहेगे कि नगर की बेटी शैवी पिता शैलेन्द्र दुबे व माता अनीता दुबे की बिटिया के सम्मान समारोह में अनेकों लोगों ने उपस्थित होकर सम्मानित किया। वही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जेल सुपरिटेंडेंट के पद पर चयनित हुई नगर की बेटी शैवी दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे शहर में रहकर एक सपना देखा था जो आज मेहनत एंव परिवार के योगदान बड़े बुजुर्गो के आर्शीवाद से साकार हुआ है । पूरे भारत से लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 4 लाख बच्चे बैठे हुये थे। जिसमें से मेंस के लिए चार हजार बच्चों का सिलेक्शन हुआ इसमें से 450 बच्चों का इंटरव्यू हुआ। इस दौरान 187 सिलेक्ट हुए जिस पर यूपी पीएससी से 35 वीं रैंक हांसिल कर शैवी जेल सुपरिटेंडेंट के पद पर नियुक्ति हुई । मुझे मिली यह सफलता मेरी बस नहीं बल्कि सम्पूर्ण सिहोरा की है। आगे जो भी नगर के बच्चे सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहते है मैं उसे पूरा सहयोग करुंगी मेरी सफलता तभी पूरी होगी जब अधिक से अधिक बच्चे इस परीक्षा में पास हो।
पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने कहा इससे बड़ी सफलता नगर के बच्चों के लिए नहीं हो सकती यह सब माता पिता द्वारा किए गए त्याग तपस्या का नतीजा है । पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खम्हरिया ने कहा की यूपी पीएससी में परीक्षा पास कर पहली बार सिहोरा की बेटी ने यह स्थान मध्यप्रदेश को दिलाया जीवन में कत्तर्व्य पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए फल भगवान देते है ।
अशोक उपाध्याय प्राचार्य सीएम राइज ने कहा कि शैवी ने नगर एवं ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित किया है। सीएम राइस स्कूल में भी बिटिया का सम्मान करेंगे जिससे वहां अध्यनरत बच्चों को प्रेरणा मिल सके। इसके पहले शैवी खुली कार में बाबाताल पहुंची जहां आतिशबाजी एंव ढोल नगाड़े के साथ लोगों ने माला पहनाकर बिटिया के साथ उनके पिता शैलेन्द्र दुबे, माता अनीता दुबे का भी स्वागत किया। आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, जिला पंचायत सदस्य अंजली पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय आमजन उपस्थित रहे।



