मध्य प्रदेश

नगर के 25 बूथों पर अटल जी का जन्मदिवस, सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

बूथ क्रमांक 43 पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने मन की बात सुनी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय पं. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस रविवार को खिरिया नारायण दास स्थित माता मंदिर टेकरी बूथ क्रमांक 43 पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने स्व. अटलजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात विधायक सहित जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुनी।
आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामपाल सिंह ने स्व. अटलजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा भारतीय इतिहास में तीन बार के प्रधानमंत्री रहने वाले अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश जिले के ग्वालियर के एक गांव में हुआ था।
उन्होंने कहा अटलजी के छात्र जीवन से ही आरएसएस के स्वयंसेवक बने और संघ की शाखाओं में हिस्सा लेते रहे। अटलजी ने अपने जीवन में पत्रकार के रूप में भी काम किया । अटलजी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने लंबे समय तक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे प्रखर राष्ट्रवादी नेताओं के साथ काम किया। अटलजी भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।
अटल जी में देश प्रेम की भावना:- विधायक रामपाल सिंह ने कहा अटल बिहारी बाजपेयी भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे, इसलिए इन्होंने परमाणु परीक्षण करने का निर्णय किया, उस समय भारत पर परमाणु परिक्षण न करने का विदेशी दबाव बनाया जा रहा था । अटल जी ने निडरता के साथ गुप्त तरीके से तत्कालीन महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के साथ मिलकर परमाणु परीक्षण करने का निर्णय किया, इसका परीक्षण राजस्थान में वर्ष 1998 में किया गया। परमाणु परीक्षण के कारण भारत पर अमेरिका के द्वारा कई प्रकार के प्रतिबन्ध लगाए गए, जिससे न डरते हुए अटल जी देश को प्रगति की ओर ले गए । उनके कार्य राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को दिखाते हैं।
कार्यक्रम पश्चात रामपाल सिंह और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किए और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ जितेंद्र सिंह तोमर, जगदीश लोधी, सुदर्शन घोसी, एडवोकेट राजेंद्र सोलंकी, हरि साहू पत्रकार, अजय जाट, अशोक खड़िया, अजय जैन अज्जू, गुलाब रजक, लोकराज सिंह ठाकुर, प्रवीण जैन, राजकुमारी शाक्या, राजीव दुबे, सत्यजीत दुबे, सविता भार्गव, लाल पंथी, रतन कुशवाहा, मंगल विश्वकर्मा, दिलीप राठौर, शोभाराम नगरिया, आदर्श शर्मा, बिट्टू जैन, आकाश कुशवाहा, कुलदीप चतुर्वेदी, गोलू कुडरिया, अमजद अली, दलपत पंथी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button