क्राइममध्य प्रदेश

तीन आदतन अपराधी 3-3 माह के लिए जिलाबदर

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
रायसेन। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी हेमन्त धाकड़ पिता खुशीलाल धाकड़ निवासी ग्राम मांगरोल थाना बरेली जिला रायसेन को 3 माह के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2012 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तथा आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में सात आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
इसी प्रकार विभिन्न अपराधों में आरोपी अनिरूद्ध पिता कृष्णकुमार ठाकुर निवासी गोरामछवाई थाना भारकच्छ जिला रायसेन को 3 माह के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2014 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तथा आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में सात आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। इनके अतिरिक्त कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा विभिन्न अपराधों में आरोपी नफीस गोरीयान पिता रफीक खां निवासी हदाईपुर बेगमगंज जिला रायसेन को भी 03 माह के लिए रायसेन जिलेकी सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2005 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तथा आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 25 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी हेमन्त धाकड़, आरोपी अनिरूद्ध ठाकुर तथा आरोपी नफीस गोरीयान को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार तीनों आरोपियों को जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, होशंगाबाद एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से 3-3 माह के लिए निष्कासित किया गया है।

Related Articles

Back to top button