क्राइम

अवैध सागौन, पिकप सहित दो आरोपी गिरफ्तार

वन कर्मियों पर हमला करने पर एफआईआर दर्ज
सिलवानी । मुख्य वनसंरक्षक महोदय वृत्त भोपाल राजेश कुमार खरे के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी सामान्य रायसेन प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उपवनमण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह बारे के सहयोग से वन परिक्षेत्र जैथारी अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर दिनांक अगस्त 2025 को प्रातः 4:15 बजे ग्राम शालाबर्रु में एक महिन्द्रा बोलेरो मेक्सिट्रक प्लस पिकअप वाहन क्रमांक MP13 GA 6019 में सागौन इमारती 19 नग को अवैध परिवहन करते हुए वनस्टाप द्वारा पीछा कर रोककर वनोपज के संबंध में पूछताछ की गई अपराधियों द्वारा उक्त वनोपज को जंगल से काटकर लाना बताया गया। अवैध रूप से सागौन परिवहन करते हुए पाये जाने पर तत्काल मौके पर 0 वाहन महिन्द्रा बोलेरो मेक्सिट्रक प्लस पिकअप सागौन ईमारती नग-19 एवं 1 मोटर साईकिल हीरो पैशन प्रो रजिस्ट्रेशन नम्बर MP49 ZD 6397 एवं आरोपी ईराश खान पिता हनीफ खान निवासी झिरीयाखेडा, तहसील केसली, जिला सागर की निशानदेही पर 1 मोटर साईकिल हीरो पेसन एक्सप्रो CG15 CL 1580 की जप्ती की कार्यवाही की गई। मौके से 2 आरोपी को गिरफ्तार किया और बाकी आरोपी रात्रि में अंधेरा का फायदा उठा कर फरार हो गया। इसके पश्चात् आरोपी के बताये अनुसार पप्पू खान (सलीम) निवासी खमरिया तहसील सिलवानी जिला रायसेन के यहां सर्च वारन्ट लेकर घर पर तलाशी ली गई, जिसमें उसके नवनिर्मित मकान मे सागौन चिरान 28 नग 0.204 घ.मी. वनोपज को जप्त किया गया। अज्ञात वाहन में जप्ती की कार्यवाही कर वनअपराध प्रकरण क्रमांक 46317/2 दिनांक 2.08.2025 जारी प्रकरण में की गई कार्यवाही में वाहन पिकअप-1 मोटर साईकिल-2 एवं सागौन ईमारती नग-47 घ.मी.-1.817 को जप्त कर विवेचना में लिया गया। वन अपराध प्रकरण में जप्त मोटर साईकिल MP49 ZD to 6397 को वन अमले द्वारा शालाबर्रु से रेंज कार्यालय जैथारी लाया जा रहा था जिसको पप्पू खान (सलीम) निवासी खमरिया तहसील सिलवानी द्वारा अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ वन स्टाफ पर हमला करके छीन लिया गया। जिसके संबंध में पुलिस थाना सिलवानी में एफ.आई.आर दर्ज कराई गई।
उपरोक्त कार्यवाही में उपवनमण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह बारे, वन परिक्षेत्राधिकारी जैथारी रोहित पटैल, चौकी प्रभारी जैथारी अरविंद पाण्डेय परिक्षेत्र सहायक घोघरी राकेश बाबू राठौर, वनरक्षक घोघरी परमेन्द्र सिंह भल्लावी एवं वनरक्षक वनरक्षक रैपुरा रविन्द्र कुमार निर्मन, वनरक्षक छींद राजकुमार मर्सकोले एवं वनरक्षक शालाबर्रु विजय बघेल एवं सुरक्षा श्रमिकों एवं चौकी जैथारी के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button