नपा अध्यक्ष ने किया स्कूलों का निरीक्षण मध्यान्ह भोजन में मिली खामियां
रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप लोधी ने आज शहरी क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया उन्होंने प्रयोगशाला और मध्यान्ह भोजन का भी जायजा लिया। मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी मिलने पर बीआरसी आलोक राजपूत को बुलाकर संबंधित समूह के द्वारा प्रदान किए जा रहा है भोजन के बारे में जानकारी दी जिस पर उन्होंने संबंधित समूह को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, पार्षद प्रतिनिधी बृजेश लोधी, सत्तू महाराज, पार्षद लोक राज ठाकुर के साथ वार्ड नंबर 10 खिरिया नारायणदास स्कूल में निरीक्षण के दौरान साफ सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की संस्था प्रभारी ने बताया कि यहां आस पड़ोस के लोग प्रतिदिन गंदगी फैलाते हैं जिस पर उन्होंने सख्त हिदायत दी कि साफ सफाई का ध्यान रखा जाए वही स्कूल में आने वाले बच्चों को किसी प्रकार की समस्या ना आए। उसके बाद प्राथमिक शाला नवीन शाहपुर टेकरी, एवं माध्यमिक शाला हदाईपुर स्कूल का निरीक्षण किया। एमएलबी गर्ल्स स्कूल में प्रयोगशाला का निरीक्षण किया स्कूल टीचरों को समझाइश दी किसी प्रकार की गंदगी या बच्चों को कोई शिकायत ना आए । उन्होंने प्रयोगशाला प्रभारी से प्रयोगशाला में कराए जाने वाले प्रैक्टिकल आदी के बारे में जानकारी ली । शास. कन्या शाला किला में भी निरीक्षण किया मध्यान्ह भोजन देखा उसमें गुणवत्ता नहीं पाए जाने पर समूह संचालक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने के निर्देश दिए उन्होंने बीआरसी आलोक राजपूत को बुलाकर मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण करवाया जिस पर उन्होंने संबंधित समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो अनुश्रवण समिति में मामले को भेजकर उनका अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
इस तरह स्कूलों के निरीक्षण से शहर के स्कूल प्रभारियों में घबराहट देखी गई विशेषकर मध्यान्ह भोजन समूह संचालको मैं हड़कंप मच गया है।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों से मध्यान्ह भोजन को लेकर बराबर शिकायतें मिल रही थी जिसको संज्ञान में लेकर नापा अध्यक्ष ने उक्त कदम उठाया।
इस संबंध में नपा अध्यक्ष संदीप लोधी का कहना है कि आगे भी स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि वहां पर साफ सफाई बनी रहे और बच्चों को सही शिक्षा मिल सके तथा मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण प्रदान किया जाए मध्यान्ह भोजन में किसी प्रकार की भी कमी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




