जिला कुशवाहा महासभा द्वारा अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कुशवाहा समाज को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के माध्यम से रामकुमार मनिया ग्राम बरेठा द्वारा अभद्र टिप्पणी, गाली गलौज तथा जाति सूचक वीडियो वायरल करने के विरूध्द एफआईआर दर्ज करते हुए दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग को लेकर जिला कुशवाहा महासभा अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में समाज बंधुओं ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल को ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम बरेठा जिला धौलपुर राजस्थान के रामकुमार मनिया द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के माध्यम से कुशवाहा समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी, गाली गलौच, एवं जातिसूचक शब्द मे अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए वीडियो वायरल किया है, जिसके कारण मध्यप्रदेश में कुशवाहा समाज में रोष व्यापत है । तथा समाज में संबंधित के विरुद्ध अराजकता का माहौल निर्मित हो रहा है।जिससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि उक्त मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए दडात्मक कार्यवाही की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिवस के भीतर उपरोक्त मामले में कड़ी कार्यवाही नहीं की गई तो प्रांतीय कुशवाहा समाज पूरे मध्यप्रदेश के अदंर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी जवाबदेही मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर रायसेन को भी दी गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, युवराज, भगवानदास, गोलू कुशवाहा, अमर सिंह शाक्य कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, कुंजीलाल, रामविलास, ओंकारसिंह, विनोद कुमार, प्रेमलाल कुशवाहा सहित अनेक लोग शामिल थे।



