नूतन वर्ष में मां वीरासन देवी और महादेवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नव वर्ष 2026 के प्रथम दिन गुरुवार को सिलौंडी क्षेत्र के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गईं।
क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध देवी दरबार मां वीरासन कचनारी और महादेवी मंदिर दशरमन में सुबह से ही भक्त की लंबी लाइन लग गई ।
कटनी जिले ही नही आस पास के जिलों के भक्तों ने आकर मां वीरासन देवी का पूजन अर्चन किया ।
नव वर्ष में हर साल तीन दिवसीय मेला मां वीरासन देवी मंदिर में लगता है जिसकी शुरुवात भी हो गई। लोगों ने अपने परिवार सहित मां वीरासन देवी और महादेवी मंदिर का दर्शन पूजन अर्चन किया।
सिलौंडी में भी श्री बालाजी मंदिर, श्रीराम मंदिर, श्रीराम बाग , बड़ी मढिया, छोटी मढिया, बड़े हनुमान जी मंदिर, छोटे हनुमान जी मंदिर, जैन मंदिर सहित सभी मंदिरों में बच्चो बुजुर्ग महिलाओं ने नव वर्ष 2026 के प्रथम दिन दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।



