मध्य प्रदेश

नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ने पर कलेक्टर, एसपी ने मदागन घाट का किया निरीक्षण

अधिकारियों को सजग रहने तथा जरूरी व्यवस्थाएं करने के दिए निर्देश
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन । बरगी बांध के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल द्वारा जिले में नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए मदागन घाट सहित अन्य तटीय स्थलों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर दुबे तथा पुलिस अधीक्षक शहवाल ट्रैक्टर पर बैठकर पहुंच विहीन स्थलों पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर अरविन्द दुबे ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत नदी के जल स्तर पर सतत् नजर बनाए रखने तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button