मध्य प्रदेश

नर्मदा नदी नहाने गई महिला का पैर फिसलने से डूबी, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । शनिवार की दोपहर बरेली थाने के सर्रा नर्मदा तट पर नर्मदा नदी नहाने गई 48 वर्षीय महिला का पैर फिसलने से नर्मदा नदी में डूब गई, एनडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी हुई है।
बरेली थाने के सर्रा नर्मदा तट की घटना प्रशासन के अलर्ट के बाद भी ग्रामीण नर्मदा तट पर नहाने जा रहे है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर 12 बजे में ग्राम सर्रा की महिला बिटटीबाई अहिरवार नहाने गई थी पैर फिसलने पर नर्मदा में डुब गई है। सूचना मिलने पर बरेली पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम महिला की खोज में लगी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button