नवनिर्मित 3 आंगनवाड़ी भवन हैंडोवर के अभाव में अधर में लटकी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर विकासखंड देवरी के अंतर्गत तीन आंगनवाड़ी केंद्र भवन विगत 2 वर्षों से बनकर तैयार खड़े हैं लेकिन उनका अभी तक हस्तांतरण उद्घाटन नहीं होने के कारण संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को किराए के मकानों में बैठना पड़ रहा है हमारे प्रतिनिधि को प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय साला मोहल्ला भटुवा वार्ड, नंबर 9 एवं 10 ,तथा वार्ड नंबर 16 एवं 17 की इन तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण हो चुका है लेकिन कुछ काम शेष रह जाने के कारण ठेकेदार द्वारा इसके हैंडोवर की कार्यवाही में विलंब किया जा रहा है जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों को परेशानी उठाना पड़ रही है जनपद पंचायत देवरी के सीईओ महोदय इस ओर शीघ्र ध्यान देकर तैयार तीनों आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को तत्काल हैंडोवर कराने के आदेश दें जिससे बरसात के पूर्व उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बैठने की व्यवस्था संभव हो सके।



