मध्य प्रदेश

उमरियापान न्यू बस स्टैंड से टोला मार्ग की नालियों में जमकर की गई अनियमितता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम उमरियापान न्यू बस स्टैंड से टोला मार्ग की नालियों में पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के द्वारा अनियमितता की गई हैं। राजस्व अधिकारियों के द्वारा जहां से नाली के निर्माण के लिए माप की गई थी वहां से निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा। ग्रामीणों के द्वारा जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक से शिकायत की गई थी कि जहां से निर्माण कार्य होना चाहिए वहां से निर्माण कार्य नहीं हों रहा हैं, तो जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक के द्वारा ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिह मारे का ध्यान आकर्षित कराया गया तो बताया गया कि जल्द ही इस विषय की जांच की जायेगी। वही नाली अगर बाहर से नहीं बनाई गई तो रोड की चौड़ाई कम हों जायेगी। जिसके चलते आये दिन जाम लगेगा और आवागमन में भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा। बहरहाल अगर नाली के निर्माण कार्य में छप्पर और पट्टियां पड़ रही है तो तत्काल उच्च – अधिकारियों के द्वारा छप्पर और पट्टियों को अलग करवाना चाहिए ताकि रोड सुगम तरीके से बन सके।

Related Articles

Back to top button