नागपंचमी चौरसिया दिवस पर्व पर बंद रहेंगे सामाजिक प्रतिष्ठान, नवयुवक मंडल की बैठक संपन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । 21 अगस्त सोमवार को नागपंचमी चौरसिया दिवस पर्व को लेकर चौरसिया नवयुवक मंडल द्वारा सन्यासी बाबा मंदिर में बैठक आयोजित की गई । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नागपंचमी चौरसिया दिवस के अवसर पर समस्त चौरसिया बंधु अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है । नागपंचमी के अवसर पर चौरसिया समाज द्वारा चिहूटिया महाराज एवं मनिया देव का विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा । इस अवसर पर चौरसिया बंधु सुबह से अपने अपने पान बरेजों में जाकर नागबेल की पूजा अर्चना कर दूध, नारियल आदि अर्पण करेंगे । दोपहर में चौरसिया समाज नवयुवक मंडल के तत्वाधान में मंगल भवन उमरियापान में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं जिन्होंने 10 वीं 12 वीं मैरिट लिस्ट में आए उन्हें पुरूस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे से चौरसिया समाज के सभी लोग मंगल भवन में एककृत होकर बैंड बाजों के साथ चौरसिया समाज का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए ढीमरखेड़ा रोड स्थित नर्मदा नहर के समीप चिहूटिया महाराज के चबूतरे पर समस्त चौरसिया समाज एकत्रित होंगे। जहां महाराज का विशेष पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा । गौरतलब है कि चौरसिया परिवार के पूर्वजों के समय से यह पूजा चली आ रही है । पूर्वज बताते हैं कि मनियादेव चिहूटिया महाराज की पूजा आल्हा ऊदल के परिवार में होती थी।
बैठक में नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रदीप (तातू ) चौरसिया, आशीष चौरसिया, संजीव चौरसिया, आनंद चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, अशोक चौरसिया, आशीष चौरसिया, अनूप चौरसिया, संतोष चौरसिया, केके चौरसिया, अप्पी चौरसिया, पवन चौरसिया, टीटू चौरसिया, भाटू चौरसिया, शैकी चौरसिया, भूरा चौरसिया, सुशील चौरसिया, सतीश चौरसिया आदि नवयुवक मंडल के सदस्य बैठक मैं उपस्थित रहे ।



