मध्य प्रदेश
नायाब तहसीलदार ने दिखाई दरियादिली बीमार व्यक्ति को सड़क पर चक्कर आने पर खुद के सरकारी वाहन से भेजा अस्पताल
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज में जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड नंबर 18 रामनगर निवासी जीतू सेन अपना उपचार कराने के लिए सिविल अस्पताल गया हुआ था अपनी मां के साथ सिविल अस्पताल से उपचार करा कर लौटते वक्त तहसील कार्यालय के सामने व्यक्ति चक्कर खाकर गिर गया वहां से निकल रहे नायब तहसीलदार अत्ताउल्लाह खान ने अपने वाहन से बीमार व्यक्ति को पहुंचाया सिविल अस्पताल जहां पर व्यक्ति का उपचार जारी नायब तहसीलदार द्वारा दिखाई गई दरियादिली के लिए नगर के नागरिकों द्वारा की गई प्रशंसा और धन्यवाद ज्ञापित किया ।



